---Advertisement---

जुगसलाई:भागे प्रेमी युगल ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, पूछताछ जारी

On: March 10, 2026 1:41 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :जुगसलाई थाना क्षेत्र से तकरीबन 14 दिनों से भेज प्रेमी युगल जाहिद हुसैन और निखद गुल ने सिटी एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

आगे की कार्रवाई के लिए सिटी एसपी ने जुगसलाई पुलिस के हवाले कर दिया जहां उनसे पूछताछ जारी है।

बता दे कि प्रेमी युगल 25 फरवरी से लापता थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी। वीडियो में निखद गुल ने कहा कि वह जाहिद हुसैन से प्रेम करती है और अपनी इच्छा से उसके साथ घर छोड़कर गई थी। उसने यह भी बताया कि दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली है।निखद ने यह भी आरोप लगाया कि उसे अपने परिजनों से जान का खतरा है, इसलिए प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की गई है। इधर, मामले को लेकर पुलिस सतर्क है और दोनों से अलग-अलग पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now