जमशेदपुर: समाजसेवी बंटी सिंह के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर टाटा मोटर्स के एक नंबर मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बंटी सिंह अपने समर्थकों के साथ मुख्य गेट पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताते रहे। धरना स्थल पर मौजूद समर्थकों ने “बंटी सिंह जिंदाबाद” के जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरे इलाके का माहौल गरमा गया।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्यूआरटी (QRT) टीम के साथ टेल्को थाना प्रभारी और गोविंदपुर थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद रहे।।
प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार का समाधान नहीं निकल सका था। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क बना हुआ है।
धरने के पीछे की मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी लगातार अपनी बात रख रहे हैं, वहीं प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।।








