---Advertisement---

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

On: April 14, 2026 1:05 PM
---Advertisement---

रांची: जमशेदपुर की तकरीबन 25 वर्षीय लड़की‌ रांची में जाकर एसडीएम की कर रही थी तैयारी।युवती को 9 अप्रैल को उसके दोस्त ओली विश्वकर्मा ने मैसेज किया आज बर्थडे पार्टी है, आ जाओ…। निमंत्रण और भरोसे की बात थी। पीड़िता ने सोचा, थोड़ी देर बैठेंगे, केक कटेगा, हंसी-मजाक होगा और फिर लौट आएंगे। लेकिन उसे क्या पता था कि यह पार्टी नहीं, बल्कि एक ऐसी साजिश थी, जो उसकी जिंदगी को अंदर तक तोड़ देगी। रांची में सामने आए इस सनसनीखेज मामले ने पूरे शहर को हिला दिया है। आरोप है कि जन्मदिन पार्टी के दौरान युवती को नशीला पिज्जा खिलाया गया और फिर बेहोशी की हालत में उसके साथ दरिंदगी की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 9 अप्रैल को उसका दोस्त ओली विश्वकर्मा जन्मदिन पार्टी में बुलाता है। उसने कहा कि पार्टी में कई लड़कियां भी रहेंगी। यानी कोई डर या झिझक की बात नहीं। दोस्त था, भरोसा था्।इसलिए वह चली गई। लेकिन जैसे ही वह गोकुल वाटिका स्थित फ्लैट में पहुंची, उसका दिल बैठ गया। वहां लड़कियां नहीं थीं, बल्कि कुछ युवक पहले से मौजूद थे।
मुताबिक, उसकी सहेली ने उसे हिम्मत दी और कहा कि यह चुप रहने का समय नहीं है। अगर आज चुप रह गई, तो कल किसी और के साथ भी यही होगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

अस्पताल पहुंची लालपुर थाना पुलिस, दर्ज हुआ बयान
सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता का फर्दबयान दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मेडिकल रिपोर्ट, बयान और अन्य सबूत जुटाए जाने लगे।

आरोपी भागने की तैयारी में था, पुलिस ने दबोचा
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी दानिश पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच हो रही है कि पार्टी में मौजूद बाकी युवकों की भूमिका क्या थी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित

झारखंड:SC के निर्देशों का उल्लंघन, सरकार ने की सूचना आयुक्तों का चयन,CBI या ED से जांच व संपत्ति सार्वजनिक करने की मांग

ये बात हजम नहीं हुई यार!गुरु घर का देनदार गुरचरण सिंह बिल्ला बतौर संयोजक चुनाव कराने का प्रभार!

बोकारो:28 पुलिस कर्मियों के सस्पेंशन ऑर्डर पर एसपी को पुलिस एसोसिएशन की चुनौती