
आकाश लोहार
गढ़वा
दीपावली सिर्फ दीयों से घर रोशन करने का त्योहार नहीं,बल्कि खुशियों,उम्मीदों,समृद्धि और आपसी भाईचारे का ऐसा पर्व है,जो हर दिल में नई उमंग भर देता है,इस दिन हर कोई मां लक्ष्मी के आगमन और भगवान गणेश के आशीर्वाद की कामना करता है,लेकिन इस बार गढ़वा की दीपावली कुछ अलग और बेहद खास होने जा रही है,शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है,पहली बार गढ़वा में ऐसा भव्य आयोजन होने जा रहा है,जो न सिर्फ श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा,बल्कि लंबे समय तक लोगों की यादों में भी बना रहेगा।
पहली बार स्थापित होंगी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाएं :- गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ की ओर से इस वर्ष पहली बार शनि देव मंदिर के बगल में,दुर्गा मंडप के समीप मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं,यह पहल गढ़वा के धार्मिक और सामाजिक जीवन में एक विशेष महत्व रखने वाली है,आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।
धनतेरस को खुलेगा पट,तीन दिनों तक होगी विधिवत पूजा अर्चना :- धनतेरस के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला जाएगा,इसके बाद दीपावली तक लगातार तीन दिनों तक विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी,इस दौरान श्रद्धालु अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे,इसके पश्चात सोमवार को विधिवत प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
महासंघ ने दी दीपावली की शुभकामनाएं,व्यापार और परिवार की खुशहाली की कामना :- गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ की ओर से समस्त जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं,महासंघ ने मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश से प्रार्थना की है कि सभी के जीवन में सुख,समृद्धि,खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे,हर घर खुशियों से रोशन हो,हर परिवार में प्रेम और शांति बनी रहे तथा मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के घर परिवार और व्यापार का भंडार सदैव भरा रहे।
सपरिवार पहुंचने की अपील,पूरे शहर को दिया आमंत्रण :- गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ ने जिले के सभी व्यवसायी भाइयों,माताओं बहनों और समस्त नगरवासियों से सपरिवार इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है,महासंघ की ओर से सभी को सादर आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि आइए,हम सब मिलकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें और आपसी प्रेम,एकता एवं श्रद्धा के साथ इस दीपावली को यादगार बनाएं,इस बार गढ़वा की दीपावली में सिर्फ दीयों की रोशनी ही नहीं,बल्कि आस्था और विश्वास का एक नया उजाला भी देखने को मिलेगा।




