खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

पंसस सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा,लोगों में खुशी

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर:बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर-3 में पाइपलाइन इंटर कनेक्शन कार्य के बाद महीनों दिनों से छोड़े गए गड्ढे को बुधवार को संवेदक द्वारा जेसीबी एवं मजदूरों की सहायता से भरकर समतल कर दिया गया। यह कार्रवाई पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता द्वारा मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) के कार्यपालक अभियंता को मांग पत्र सौंपे जाने के एक दिन बाद हुई।

पंसस सुनील गुप्ता ने गड्ढे को अविलंब भरने तथा लापरवाही बरतने वाले संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता के निर्देश पर संवेदक ने गड्ढा भरने का कार्य पूरा कराया।

गौरतलब है कि डीएमएफटी मद से लगभग चार लाख रुपये की लागत से क्षेत्र में पाइपलाइन इंटर कनेक्शन का कार्य कराया जा रहा है, जिससे विगत 15 वर्षों से जलापूर्ति से वंचित घरों तक पानी पहुंच सका है। मुख्य सड़क पर गड्ढा रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी तथा आवागमन भी प्रभावित हो रहा था।

गड्ढा भरने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और खुशी व्यक्त करते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सुनील गुप्ता ने कहा कि वे जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और वादों से अधिक कार्य पर विश्वास रखते हैं।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।