---Advertisement---

पलामू: बहू की हत्या के बाद जंगल में जला दिया शव, पुलिस ने बरामद किए अवशेष; ससुरालवाले फरार

On: February 15, 2026 2:32 PM
---Advertisement---

पलामू: जिले के पांडू थाना क्षेत्र के डाला कला गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने अपनी बहू की हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए शव को जंगल में ले जाकर जला दिया।

पुलिस के अनुसार मृतका सितारा देवी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब 11 महीने पहले डाला कला निवासी मुकेश भुइयां से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई है।

मृतका के पिता ने पांडू थाना में दर्ज शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी को शादी के बाद लगातार दहेज के लिए मारपीट और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार (13 फरवरी) को ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जंगल में जलाकर ठिकाने लगा दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल में छापेमारी की, जहां से जले हुए अवशेष, हड्डियां और अन्य सामग्री बरामद की गई। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके।

घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया दहेज हत्या और साक्ष्य मिटाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम के लिए उपलब्ध अवशेषों की वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। साथ ही मृतका के मायके पक्ष और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now