---Advertisement---

झारखंड निकाय चुनाव: भाजपा ने 18 बागी नेताओं को भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

On: February 15, 2026 12:02 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक अनुशासन पर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने वाले नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में 18 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह नोटिस प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर जारी किया है। पार्टी ने इसे संगठन की आधिकारिक लाइन के खिलाफ जाकर बगावती कदम बताया है।

इन नेताओं को मिला नोटिस

धनबाद से संजीव सिंह, भृगुनाथ भगत, पूर्व महानगर अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, डाल्टेनगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व गढ़वा के पूर्व जिलाध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, मंगल सिंह, चास से मेयर चुनाव लड़ रही परिंदा सिंह, जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, देवघर के बाबा बलियासे, जामताड़ा के तरुण गुप्ता, सिमडेगा की फुलसुंदरी देवी, अनूप सुल्तानिया, ललिता पासवान, गिरिडीह के कामेश्वर पासवान।

झारखंड में नगर निकाय चुनाव भले ही दलीय आधार पर नहीं हो रहे हों, लेकिन जमीनी स्तर पर राजनीतिक दलों की सक्रियता चरम पर है। कई जगहों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ पार्टी से जुड़े नेता ही चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे संगठनात्मक असंतोष खुलकर सामने आ गया है।

भाजपा नेतृत्व इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सख्ती के मूड में है। पार्टी की ओर से सभी नेताओं को निर्धारित समय के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। संगठन का कहना है कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर निलंबन, निष्कासन या अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप के स्थानांतरण पर दी विदाई

बेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का अष्टम दिवस संपन्न, केवट प्रसंग तथा भरत मिलाप प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में बकरीद पर ईद मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुग दल टाटानगर साप्ताहिक सत्संग आयोजित

गिरिडीह:सड़क नहीं रहने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को एंबुलेंस न मिला,ग्रामीण खाट पर लादकर ले गए