---Advertisement---

पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग, ममता बनर्जी समेत पूरा मंत्रिमंडल बर्खास्त, नई सरकार गठन का रास्ता साफ

On: May 7, 2026 9:25 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता डेस्क

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच गुरुवार को राज्यपाल रवि नारायण ने  ने विधानसभा भंग करने का आदेश जारी कर दिया। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174(2)(बी) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही राज्य की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया और नई सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया है।

सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने राज्य मंत्रिपरिषद को भी बर्खास्त कर दिया है। अगले दो दिनों तक राज्य का प्रशासनिक कार्यभार राजभवन के अधीन रहेगा। मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है।

राजनीतिक हलकों में इस फैसले के बाद हलचल तेज हो गई है। अब नव निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ 18वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं निवर्तमान मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने पहले ही चुनाव परिणामों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी, बल्कि उनसे सीटें छीनी गई हैं। उन्होंने इस्तीफा देने को लेकर भी अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की थी।

जानकारी के मुताबिक नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रवींद्र जयंती के अवसर पर कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah सहित भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा एसपीजी, कोलकाता पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के हवाले रहेगी। प्रशासन ने समारोह को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now