{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"ai_enhance":1,"transform":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
श्री बंशीधर नगर: गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर दहेड़िया गांव के समीप सोमवार को कार और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो सवार चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान केतार थाना क्षेत्र के परती गांव निवासी सविता कुमारी, सोनी कुमारी और शिवम कुमार तथा गढ़वा थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी नवल किशोर विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। शिवम कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। शिवम के पैर और सिर में चोट लगी है।
जानकारी के अनुसार, सभी लोग ऐतिहासिक राजा पहाड़ी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद टेम्पो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दहेड़िया गांव के समीप सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो सवार चारों लोग घायल हो गए। घटना के बाद टेम्पो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और घायलों से हादसे के संबंध में जानकारी ली। पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार टेम्पो चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।







