---Advertisement---

सीनी में भालू गांव में घुसा,ग्रामीण पर हमला,दहशत में लोग

On: April 3, 2025 6:20 AM
---Advertisement---

सीनी : सरायकेला थाना क्षेत्र के सीनी ओपी अंतर्गत उकरी गांव खतुआकुदर गांव में एक भालू ने गांजल हांसदा नामक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस खबर के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम है। कुछ लोगों के द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भालू को देखा गया उसके बाद सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही सीनी ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और वन विभाग को इस संदर्भ में इतला कर दिया।

के साथ पुलिस बल के साथ त्वरित घटनास्थल पर पहुंचे सीनी ओपी प्रभारी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

संजय नदी की तरफ भालू के जाने की आशंका

वन विभाग की टीम में फॉरेस्टर त्रिदीप महतो, देवेंद्र नाथ टुडू, सुनील जारिका एवं सेलाई टुडू की ओर से लगातार क्षेत्र में नजर रखी जा रही है।

भालू के हमले में घायल का उपचार करवाया गया और ग्रामीणों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया की भालू की खोज में वन विभाग जिले की टीम लगातार गस्त लगा।रही है और भालू को ट्रेस करने में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि इंडियन स्लॉथ बियर प्रजाति का उक्त जंगली भालू संजय नदी की ओर शिफ्ट कर गया है. रेस्क्यू कर जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है. इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीण जंगली भालू से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

मुंबई एसीबी की बड़ी कार्रवाई,डीसी को ₹42000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स