---Advertisement---

प्रयागराज: कुंभ जा रही बोलेरो की बस से भिड़ंत, 10 श्रद्धालुओं की मौत; 19 घायल

On: February 15, 2025 3:07 AM
---Advertisement---

प्रयागराज: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस की भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि बस में सवार 19 श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो सवार सभी मृतक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा के श्रद्धालु बोलेरो कार से संगम स्नान के लिए प्रयागराज में महाकुंभ मेला जा रहे थे। रात करीब 2 बजे जब उनकी गाड़ी प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर मेजा थाना क्षेत्र के मनु के पुरा गांव के निकट पहुंची तभी सामने से आ रही बस से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। टक्कर लगते ही बोलेरो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पति की घिनौनी हरकत! पत्नी की ऑनलाइन बोली लगाई, इंटरनेट पर डाली अश्लील तस्वीरें और फोन नंबर

यूपी:यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर गंभीर हमला करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़,1 लाख का इनामी जिशान ढेर

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

जयमाला के दौरान सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, दुल्हन को मारी लात, ससुर को भी पीटा, फिर बाराती-घराती भिड़े; कई घायल

कासगंज में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड: बच्चों को जहर दिया, पत्नी का गला काटा, फंदे से झूल रहा था पति; बंद मकान में 5 शव मिलने से सनसनी ‌

33 बच्चों से दरिंदगी करने वाले ‘हैवान’ पति-पत्नी को फांसी, जज बोले- मरते दम तक फंदे पर लटकाओ