---Advertisement---

झारखंड में खौफनाक वारदात: बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, फिर आंगन में जला दिया शव; 10 साल पहले की थी पिता की हत्या

On: March 25, 2026 2:33 PM
---Advertisement---

चाईबासा: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुदड़ी थाना क्षेत्र के कमरोड़ा गांव में एक युवक ने अपनी ही बुजुर्ग मां की निर्मम हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को जला डाला। इस भयावह वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मां और बेटे के बीच किसी घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया और हिंसक हो उठा। उसने पहले लाठी-डंडों से अपनी 65 वर्षीय मां मैरी बरजो की बेरहमी से पिटाई की और फिर लोहे के दाउली से वार कर उनकी हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नामजन बरजो ने अपराध छिपाने की नीयत से घर के पीछे लकड़ियां इकट्ठा कर शव को घर के आंगन जला दिया, ताकि किसी प्रकार का सबूत न बचे। घटना के समय गांव के अधिकांश लोग रनिया बाजार गए हुए थे। ऐसे में आरोपी की भाभी ने शोर मचाकर लोगों को बुलाने की कोशिश की, लेकिन समय पर कोई मदद नहीं मिल सकी।

यह वारदात सोमवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जबकि इसकी सूचना पुलिस को मंगलवार को मिली। आरोपी के छोटे भाई की पत्नी हीरामनी ओरेया ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां से केवल अधजला पैर बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है और उसके खूंटी जिला के रनिया की ओर भागने की आशंका है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है।

मामले में एक चौंकाने वाला पहलू भी सामने आया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि आरोपी ने करीब 8 से 10 वर्ष पहले अपने पिता की भी हत्या की थी। उस समय उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं पाई गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए रांची स्थित मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से जले हुए अवशेषों को कब्जे में लेकर डीएनए जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम में 48 गौवंश को तस्करों के चंगुल से बचाया गया,ग्रामीणों,पुलिस व सामाजिक संगठनों के सहयोग से गौशाला भेजा

Shocking news Jharkhand: महिला ने चलती ट्रेन से दूधमुहें बच्चे को फेंका,मौत,दूसरे को यात्रियों ने बचाया

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर

चाईबासा: नक्सलियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़,एक नक्सली ढेर

चाईबासा:गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत भव्य संकीर्तन रैली सफलतापूर्वक संपन्न

चाईबासा: भाजपा नेता दुवारिका शर्मा ने ज्ञान चंद्र जैन कॉमर्स कॉलेज का किया ग्राउंड सर्वे,कई कमियां सामने आई