---Advertisement---

मिजोरम: खदान ढहने से 10 की मौत, कई मलबे में, राहत और बचाव कार्य जारी

On: May 28, 2024 7:06 AM
---Advertisement---

मिजोरम :आइजोल से एक दर्दनाक खबर आ रही है जहां मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे के आसपास आइजोल की मेल्थम और ह्लिमेन सीमा पर एक पत्थर की खदान ढह गई. खदान ढहने से इसमें दब कर 10 लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है मलबे में कई लोगों के फंसे होने की खबर है मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है आशंका जताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि रेमल तूफान के कारण भारी बारिश सोमवार से जारी है।खदान ढहने से आसपास के कई घर भी तबाह हो गए हैं.

बता दें कि मिजोरम में ठीक ऐसा ही एक हादसा दो साल पहले भी हो चुका है. प्रदेश के हनथियाल जिले में 14 नवंबर 2022 को एक पत्थर की खदान ढह गई थी. खनन के दौरान कई बड़े-बड़े पत्थर ऊपर से टूटकर मजदूरों पर गिर पड़े थे, जिसके मलबे के ढेर में 12 मजदूर दब गए थे. असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया था, जिसके बाद खदान में दबे 11 मजदूरों के शव बरामद किए गए थे.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें