

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादी कैडर की गतिविधियों की सूचना मिली थी। जिस पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 202, कोबरा 210 और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को 4 जुलाई से सर्च ऑपरेशन पर भेजा गया था। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ होती रही। मुठभेड़ खत्म होने पर सर्चिंग के दौरान सोढ़ी कन्ना का शव और हथियार बरामद हुआ।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 23, 2026




