---Advertisement---

भारत म्यांमार बॉर्डर पर 10 उग्रवादी मुठभेड़ में ढ़ेर

On: May 15, 2025 6:00 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: भारत म्यांमार बॉर्डर पर संदिग्ध सशस्त्र उग्रवादियों की एक्टिविटी की खबर मिलते ही सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी। उसके बाद मुठभेड़ हुई और 10 उग्रवादी ढेर हो गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है।सेना ने ट्वीट कर दी जानकारी सेना के अनुसार, “ऑपरेशन के दौरान जब जवानों ने इलाके में घेराबंदी की, तभी संदिग्ध उग्रवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने संयम और रणनीति के साथ फायरिंग की. इस मुठभेड़ में 10 उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया है.” सेना ने यह भी बताया कि भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है. इस ऑपरेशन को ‘कैलिब्रेटेड’ यानी योजनाबद्ध और सटीक बताया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मणिपुर के चंदेल जिले में बुधवार को असम राइफल्स और उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें कम से कम 10 उग्रवादी मारे गए हैं. यह ऑपरेशन अभी भी जारी है. सेना के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि म्यांमार सीमा से लगे न्यू समताल गांव के पास संदिग्ध सशस्त्र उग्रवादियों की गतिविधियों की पुख्ता खुफिया जानकारी के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई.

भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 14 मई को असम राइफल्स की एक यूनिट ने स्पीयर कॉर्प्स के अंतर्गत न्यू समताल गांव, खेंगजॉय तहसील में यह ऑपरेशन लॉन्च किया. यह इलाका भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब है, जो अक्सर उग्रवादी गतिविधियों का केंद्र बना रहता है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

लोहरदगा: पति और बच्चों के साथ खेत में काम कर रही महिला को हाथी ने रौंदा,मौत,दहशत में लोग

लोहरदगा:झामुमो की बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने SIR की विस्तृत जानकारी दी,क्रियान्वयन के तरीके बताए

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन