---Advertisement---

एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय बेड़ो में 62 लाख रुपए की लागत से बनेगा 10 कमरे का भवन

On: May 17, 2025 12:54 AM
---Advertisement---

Ranchi: रांची के बेड़ो एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय में अब भवन के अभाव में छात्रों का नामांकन नहीं रुकेगा। राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 10 कमरा वाले भवन निर्माण योजना की सौगात छात्रों को दी है। विद्यालय प्रांगण में करीब 62 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले भवन का शिलान्यास मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। आपको बता दे की ये वही एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय है जिसके छात्र छात्राओं ने भवन , पानी और शौचालय के अभाव में प्रखंड कार्यालय का घेराव किया था।  विद्यालय परिसर में पानी और शौचालय की समस्या का समाधान पहले ही किया जा चुका है।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है। अनुशासन , धैर्य और त्याग की बदौलत सफलता को हासिल किया जा सकता है। इसके लिए छात्रों को खुद के अंदर सफलता की भूख को पैदा करना होगा।  उन्होंने कहा कि आज का दिन खास है। अब भवन के अभाव में छात्रों का नामांकन नहीं रुकेगा।  नई शिक्षा नीति के आने के बाद से प्लस टू उच्च विद्यालयों में छात्रों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर गठबंधन वाली सरकार ने ये महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि क्लास रुम एजुकेशन छात्रों के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। इस लिए विद्यालय में छात्रों के लिए पर्याप्त संख्या में कमरा होना चाहिए। बदलते हुए दौर में आज गांव के अंदर शिक्षित छात्रों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब शिक्षा विशेष वर्ग तक सीमित नहीं रह गई , बल्कि शिक्षा हर वर्ग की जरूरत बन गई है। उन्होंने छात्रों से मोबाइल फोन के बजाय किताबों से दोस्ती करने की सलाह दी। शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य बेरोनिका उरांव , उप प्रमुख मुद्दसिर हक , सुशांति भगत , बीडीओ राहुल उरांव , सी ओ प्रताप मिंज , प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव , नवल सिंह, मीर मुस्लिम आदि मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा