---Advertisement---

मेघालय: कोयला खदान धंसने से 16 मजदूरों की मौत; कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

On: February 5, 2026 9:35 PM
---Advertisement---

शिलांग: मेघालय में अवैध कोयला खनन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में अवैध खनन के दौरान हुए एक बड़े हादसे में अब तक 16 मजदूरों की मौत की सूचना है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की संभावना है।


घटनास्थल से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस पहाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से कोयले की खुदाई की जा रही थी, वहां अचानक विस्फोट हुआ। विस्फोट के तुरंत बाद पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे खदान में काम कर रहे मजदूर दब गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर ऐसी चर्चाएं जरूर हैं कि हादसे के शिकार मजदूर असम के रहने वाले हो सकते हैं, लेकिन अधिकारियों ने इस संबंध में अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के साथ-साथ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है, लेकिन पहाड़ी इलाका होने और मलबा ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now