---Advertisement---

मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड न 11 से विजयी प्रत्याशी सुशीला शर्मा के जाति प्रमाण पत्र पर सवाल!डीसी से शिकायत

On: March 6, 2026 5:12 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनावमें वार्ड नं 11 के प्रत्याशी अंजू गोराई के पति रवि गोराई ने उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिख कर सुशीला शर्मा जी के फर्जी दस्तावेजों एवं नियम उल्लंघन कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने की शिकायत की है।

शिकायत में दावा किया गया है कि सुशीला शर्मा का मायका बिहार के बिहार शरीफ जिले में है। उन्होंने पति के आधार पर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करवा लिया है। जो शायद पूरे भारत में इकलौता केस है जब कोई महिला का जाति पिता नहीं पति के आधार पर बना है।

साथ ही मात्र दो दिनों में जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है जबकि जिन व्यक्तियों का खतियान नहीं होता 5 खतियान धारियों के गवाह के बावजूद 15 दिन का नोटिस अंचल कार्यालय एवं नगर निगम को देना ही पड़ता है बिना 15 दिन के नोटिस के जाति प्रमाण पत्र निर्गत होना किसी भी परिस्थिति में सही नहीं है।

साथ ही उपायुक्त कार्यालय,अंचल कार्यालय एवं नगर निगम में आर टी आई के माध्यम से सुशीला शर्मा जी के जाति प्रमाण पत्र के लिए दिए गए दस्तावेजों की मांग भी की गई है।

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रत्याशी पति वार्ड नंबर 11 रवि गोराई ने कहा कि उपायुक्त महोदय से शिकायत की गयी है। उपायुक्त महोदय ने उचित जांच का आश्वासन दिया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोका,पांच की मौत, 20 घायल, कई की हालत नाजुक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

जमशेदपुर:रेडक्रॉस डे पर मजदूर नेता आरके सिंह व शशि भूषण प्रसाद हुए सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रधान चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले,निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे व प्रशासन की मदद

विकलांग टुनटुन पात्रों को ट्राईसाईकिल,सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मल्लिक बोले किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना सबसे बड़ी सेवा

बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, 9 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ