---Advertisement---

जमशेदपुर: पृथ्वी पर्यावरण पार्क मानगो में पतंजलि योग परिवार का 100 घंटे का विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

On: July 1, 2025 3:47 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पृथ्वी पर्यावरण पार्क मानगो में पतंजलि योग परिवार, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सह योग शिक्षकों के लिए 100 घंटे का विशेष प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। पतंजलि भारत स्वाभिमान के कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में सह योग शिक्षकों के लिए 100 घंटे का विशेष प्रशिक्षण शुरू किया गया है जिसमें योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, अध्यात्म एवं भारतीय संस्कृति की शिक्षा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित सुयोग्य प्रशिक्षकों द्वारा दी जाएगी।


प्रशिक्षण के तहत प्रतिदिन 5 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें प्रातः 3 घंटे योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा संध्या बेला में दो घंटे ऑनलाइन सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत सभी सफल अभ्यर्थियों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ एवं हनुमान आरती से की गई।

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी रवि नंदन कुमार, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी कृष्ण कुमार, महासचिव मनोज श्रीवास्तव, पतंजलि युवा भारत के सह राज्य प्रभारी विपिन कुमार, पतंजलि सोशल मीडिया जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा, वरिष्ठ योग शिक्षक शिव प्रसाद सिंह, महिला योग शिक्षिका आरती सिन्हा, कविता तिवारी, युवा कार्यकर्ता अभिषेक कुमार, देव शंकर एवं अन्य उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

देश की श्रेष्ठ नगरपालिका बनाने के संकल्प संग जुगसलाई के वार्ड 12 से गौरव गोयल मैदान में

जुगसलाई नगर परिषद प्रत्याशी डॉली मल्लिक का व्यापक जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला अपार स्नेह और समर्थन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:प्रत्याशी रिंकू सिंह का जनसंपर्क अभियान बोली,’राजनीति नहीं,सेवा ही मेरा संकल्प’

30 लाख रुपए गबन के मामले के आरोपी सुषमा पांडे और रंजीत कुमार की अग्रिम जमानत नामंजूर

जमशेदपुर पर मंडरा रहा आतंक का साया, जमात के नाम पर विदेश गए 6 युवक जांच एजेंसियों के रडार पर

शहरी स्थानीय निकाय (ULB) चुनाव में अनुशासनहीनता एवं पार्टी-विरोधी गतिविधियों का आरोप, कांग्रेस से ज़ेबा खान निलंबित