खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

हिंदुओं का पावन त्योहार रामनवमी,सुबह से बिजली विभाग का दुर्व्यवहार,परसुडीह बागबेड़ा में सुबह से आंख-मिचौली

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: हिंदुओं के पावन त्यौहार रामनवमी के मौके पर बिजली विभाग कथित रूप से दुर्व्यवहार कर रहा है। बागबेड़ा और परसुडीह क्षेत्र में सुबह से बिजली की आंख मिचौली जारी है। इधर कुछ दिनों तक मौसम बारिश के कारण ठीक था लेकिन गुरुवार से बदर कटवा घाम से लोग बेचैनी महसूस कर रहे हैं और बिजली विभाग है कि सही से बिजली नहीं दे रहा है। जिसे त्योहार के मौके पर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि रामनवमी झंडे को लेकर बागबेड़ा क्षेत्र में तार खंबे सब साफ सफाई और दुरुस्त किया जा रहे हैं। जिसके कारण सुबह में कई घंटे बिजली गुल थी।

वहीं दूसरी ओर परसुडीह थाना क्षेत्र में सुबह से आंख मिचौली बिजली जारी है। 10 मिनट आ रहा है घंटो कट रहा है।

इस संदर्भ में जब करनडीह बिजली विभाग के अस्सिटेंट इंजीनियर देवाशीष पात्रा से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि मखदुमपुर क्षेत्र के किसी ट्रांसफार्मर में आग लग गई है जिसके चलते बिजली व्यवस्था प्रभावित है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।