झारखंड

लोटा बीच टोला में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्धघाटन

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली – सिल्ली प्रखंड के अंतर्गत पंचायत लोटा गांव बीच टोला लोटा में 100 केवीए के विजली ट्रांसफॉर्मर का सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर उद्धघाटन किया। रामकृष्ण साहु ने कहा कि पिछले एक महीने से 100 केवीए का विजली ट्रांसफॉर्मर खराब था। सैकड़ों उपभोक्ता एवं इस क्षेत्रों के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा था। लेकिन कार्तिक चन्द्र महतो के प्रयास से ट्रांसफॉर्मर मंगवाया गया। अब बीच टोला लोटा के ग्रामीणों को बिजली मिल गयी है एवं अंधेरे से रोशनी मिल गई है। इस मौके पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नगेंद्र नाथ गोस्वामी, जिला सचिव नागेश्वर महतो,सिल्ली प्रखंड उपाध्यक्ष निशाकर महतो, मनीराम दास, महासचिव सैय्यद कमर आलम, भागीरथ महतो, मो कलाम, प्रकाश मुंडा, सिल्ली पूर्वी मंडल अध्यक्ष देवाशिष दत्ता, अल्पसंख्यक जिला सचिव रमजान अंसारी,सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस प्रत्याशी विकास रजक, समसेर आलम, मोहताब अंसारी, सहित सम्मानित ग्रामीण भोला भगत, नरसिंह प्रजापति, कमलेश महतो, निर्मल मोदक, अर्जुन मोदक, विकास मोदक, शालिग्राम पांडेय,राजाराम मोदक, अशोक साहु, घन्धरव हजाम, राजेन महतो, डॉ अशोक महतो, नकुल मोदक, कपिल कुम्हार, राजेश साहु , विजली मिस्त्री गंगाधर महतो, चन्द्र मोहन महतो, जयप्रकाश महतो, सुफल बेदिया इत्यादि ग्रामीण उपस्थित हुए।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।