झारखंड

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में मनाई गई शहीद जगदेव प्रसाद की 102वीं जयंती

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- “अपने हक और अधिकार की लड़ाई में मैं शहीद जगदेव प्रसाद जी की बातों को आत्मसात कर निकल पड़ा हूं और जब तक ओबीसी को जनसंख्या अनुपात में 52% की हिस्सेदारी नहीं मिलेगी तब तक राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के बढ़ते कदम नही रूकेंगे।”
उपरोक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 102वीं जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात कहीं।

श्री गुप्ता ने उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद ने बरसों पूर्व कहा था कि भारतीय समाज, साफ तौर से दो भागों में बांटा हुआ है। 10% शोषक और 90% शोषित इज्जत और रोटी की यह लड़ाई भारत में समाजवाद या कम्युनिज्म की असली लड़ाई है जो भारत का असली संघर्ष है।

उन्होंने कहा था कि संघर्ष की इस लड़ाई में पहली पीढ़ी के लोग मारे जाएंगे दूसरी पीढ़ी के लोग जेल जाएंगे और तीसरी पीढ़ी अंततः राज करेगी। शहीद जगदेव प्रसाद जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में सुरेश प्रसाद राम, लखन साहू, शुभम विश्वकर्मा, जगदीश साहू, राम अवतार कश्यप, मोहम्मद जुनैद, विनय कुमार संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।