---Advertisement---

सेंट्रल बैंक पाल्हे कलां शाखा में मनाया गया बैंक का 113 वीं स्थापना दिवस;देश का पहला स्वदेशी वाणिज्यिक बैंक है : रंजीत

On: December 21, 2023 11:54 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की पाल्हे कलां शाखा में गुरुवार को बैंक का 113 वीं स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार पांडे ने बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखावाला की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। वही बारी-बारी से सभी बैंक कर्मियों ने भी किया। इस दौरान एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात बैंक में ग्राहकों के बीच मिठाई एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार पांडे ने कहा कि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया को देश का प्रथम स्वदेशी वाणिज्य बैंक होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने ग्राहकों को बताया कि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की स्थापना 21 दिसंबर 1911 को सर सोराबजी पोचखावाला ने प्रथम स्वदेशी बैंक के रूप में की थी। सेंट्रल बैंक देश का पहला वाणिज्यिक बैंक है।

जिसका पूर्ण स्वामित्व एवं प्रबंधन स्थापना के समय भारतीयों के हाथ में था। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के पहले अध्यक्ष फिरोज शाह मेहता थे। सोराबजी पोचखानवाला ने इस बैंक को राष्ट्र की संपत्ति घोषित कर दिया। पिछले 112 वर्षों के इतिहास में बैंक ने कई उतार – चढ़ाव देखे तथा कई चुनौतियों का सामना किया। बैंक ने प्रत्येक आशंका को व्यवसायिक अवसर में बदला तथा बैंकिंग उद्योग में अपने समक्ष को से उत्कृष्ट रहा। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राहकों का स्वागत किया तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

मौके पर बैंक स्टॉफ सहायक शाखा प्रबंधक मनोज आइंद, अप्रेंटिस अमित कुमार, प्रधान खदांची निर्मल राही, कलर्क मेवालाल बिरुवा, सीबीआई बीसी विजेद्र कुमार चौबे, अमित कुमार चौबे, अनूप कुमार,शशि कुमार तिवारी ग्राहक चंद्रभूषण चौबे, अब्दुल अंसारी, शाहिद अंसारी,आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद