---Advertisement---

रूडसेट संस्थान सिल्ली में केनरा बैंक के 120 वें स्थापना दिवस पर 120 पौधारोपण।

On: July 4, 2025 1:58 AM
---Advertisement---

सिल्ली – श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान, सिल्ली में केनरा बैंक के 120 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 120 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिल्ली प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) श्री अनिल कुमार,निदेशक संजीत कुमार,श्रीमती नेहा तिर्की, केनरा बैंक सिल्ली शाखा प्रबंधक,कृषि विकास पदाधिकारी सिल्ली ब्लॉक उनके द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। इस अवसर पर रूडसेट संस्थान के निदेशक श्री संजीत कुमार ने संदेश दिया कि वृक्षारोपण से हमारा जीवन स्वस्थ और उम्र लम्बी होती है। मौके पर संस्थान के वरिष्ट संकाय अनिल कुमार ,जगदीश महतो,दशरथ कुमार महतो,महेश रोहिदास, सुनील मुंडा , डी एस टी मेघा रॉय और सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील