---Advertisement---

निशिकांत दुबे, रवि किशन सहित 17 सांसदों को मिला संसद रत्न, देखें पूरी लिस्ट

On: July 27, 2025 7:30 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 17 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। संसद रत्न पाने वालों में प्रमुख नाम रवि किशन, निशिकांत दुबे और सुप्रिया सुले का है। संसद रत्न पाने वालों में सबसे अधिक 7 सांसद महाराष्ट्र के हैं। इसमें भाजपा, एनसीपी शरद, कांग्रेस और शिवसेना के सांसद शामिल हैं। इनके अलावा 4 स्पेशल जूरी अवॉर्ड भी शामिल हैं। इनमें BJP के भर्तृहरि महताब, क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के एनके प्रेमचंद्रन, NCP शरद गुट की सुप्रिया सुले और शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बार्ने शामिल हैं।

इसके अलावा अन्य पुरस्कार विजेता सांसदों में संसद रत्न पुरस्कार पाने वाले सांसदों में स्मिता उदय वाघ (भाजपा), नरेश म्हस्के (शिवसेना), वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस), मेधा कुलकर्णी (भाजपा), प्रवीण पटेल (भाजपा), विद्युत बरन महतो (भाजपा) और दिलीप सैकिया (भाजपा) शामिल हैं। संसदीय समिति श्रेणी में, भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी स्थायी समिति, तथा डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस) की अध्यक्षता वाली कृषि संबंधी स्थायी समिति को उनकी रिपोर्टों की गुणवत्ता तथा विधायी निगरानी में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

प्राइम पॉइंट फाउंडेशन द्वारा स्थापित संसद रत्न पुरस्कार उन सांसदों को दिया जाता है जो संसद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और संसद में जनता की समस्याओं से संबंधित मुद्दा उठाते हैं। इस पुरस्कार के लिए विजेता का चयन एक जूरी द्वारा किया जाता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष होती है। इस पुरस्कार के अलावा संसद की प्रभावशाली स्थायी समितियों को भी सम्मानित किया जाता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा समिति के चुनाव प्रक्रिया में देर होने से भड़का विपक्षी खेमा

विवादित गाने ‘सरके चुनर’ पर सरकार ने लगाया बैन, अश्विनी वैष्णव बोले- अभिव्यक्ति की आजादी की भी सीमा

परसुडीह:बकरी चोर गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने पकड़ा,कार में एक दर्जन बकरियां बरामद, जमकर धुनाई, पुलिस के हवाले

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि कल से, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जमशेदपुर:एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर रचा इतिहास,जेंडर पे गैप पर खुलकर बोला और ₹1,98,215 की छूट दी

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत! नेतन्याहू ने किया कंफर्म; बोले- IRGC के गुंडों के बॉस को मार दिया