---Advertisement---

टिनप्लेट गुरुद्वारा समिति के चुनाव प्रक्रिया में देर होने से भड़का विपक्षी खेमा

On: March 18, 2026 7:28 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारे की साध संगत एवं टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के होने वाले चुनाव की मांग और चुनाव के नोटिस लगाने की मांग को लेकर एक पक्ष के प्रत्याशी सरदार गुरदयाल सिंह मनावल के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर को एक बार फिर ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें चुनाव प्रक्रिया शुरू होने में देरी का जिक्र किया गया।

पहले भी 13 फरवरी को गुरदयाल सिंह मनावल के नेतृत्व में सुरजीत सिंह को सौंपा गया था ज्ञापन

गुरदयाल सिंह के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि टिनप्लेट गुरुद्वारा में सविधान के मुताबिक एक माह पूर्व चुनाव की नोटिस लग जानी चाहिए थी, परंतु पहला ज्ञापन देने के एक माह बाद भी कुछ हलचल नहीं देखी जा रही है।

ऐसे में 18 मार्च को सुरजीत सिंह को ज्ञापन देकर शीघ्र चुनावी प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई. ज्ञापन देखते हुए सुरजीत खुशीपुर ने सभी को आश्वासन दिया कि 31 मार्च को नोटिस लगा दिया जाएगा.

निर्वर्तमान प्रधान सुरजीत सिंह का कार्यकाल 26 मार्च को खत्म

बता दें कि आगामी 26 मार्च को प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर का कार्यकाल पूरा हो रहा है. इससे एक माह पूर्व चुनाव की प्रक्रिया को शुरू किया जाना था।

पहले के ज्ञापन पर कार्रवाई न होने पर फिर से एक बार सौंपा ज्ञापन

लेकिन ऐसा नहीं होने पर विपक्षी खेमे ने एकजुट होकर गुरुवार को टिनप्लेट 10 नंबर गुरुद्वारा बस्ती प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर के समक्ष फिर एक बार ज्ञापन सौंपते हुए अपना पक्ष रखा।

सुरजीत सिंह ने 31 मार्च तक नोटिस लगाने का आश्वासन दिया

इस दौरान विपक्षी खेमे को सुरजीत सिंह ने 31 मार्च तक चुनाव नोटिस लग जाने का आश्वासन दिया।

उसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन की प्रतिलिपि सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह को दी। उन्हें भी चुनाव में प्रक्रिया में देर होने से अवगत कराया गया।

मानगो गुरुद्वारा प्रधान बनने पर भगवान सिंह को पुष्पगुच्छ देकर किया गया सम्मानित

इस मौके पर भगवान सिंह के मानगो गुरुद्वारा का प्रधान बनने पर उन्हे पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ये थे शामिल

इस मौके पर गुरुदयाल सिंह मनावल,हरजिंदर सिंह मतेवाल, कुलवंत सिंह बनिया, हरदेव सिंह कुलदीप सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह तरसिक्का, गुरदीप सिंह, कश्मीर सिंह, गुरमित सिंह,हरजीत सिंह ,सतपाल सिंह मत्तेवाल, दलजिंदर सिंह कश्मीर सिंह पप्पू शामिल थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now