गुजरात:- रविवार को गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत और राजकोट सहित अधिकांश स्थानों पर बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। यही नहीं, फसलें भी प्रभावित हुई हैं। 40 मवेशियों की भी मौत कई खबर है। राज्य में रविवार को अचानक मौसम में भारी बदलाव आया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने 27 नवंबर को भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, गुजरात के 251 तालुकाओं में से 220 में रविवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक 50 मिलीमीटर तक बारिश हुई, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और फसलों को नुकसान हुआ। बारिश के चलते दृश्यता भी कम रही। इससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।