---Advertisement---

पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त आज होगी जारी, खाते में आएंगे 2 हजार रुपए

On: June 18, 2024 7:01 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: आज यानी 18 जून को पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश के 9.3 करोड़ किसानों को 2-2 हजार रुपए की किस्त ट्रांसफर करेंगे। इसमें 20 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे हस्तांतरित करती है।

किस्त का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना भी जरूरी है। अगर आपने ये लिंक नहीं करवाया है तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किस्त का लाभ उन किसानों को दिया जाता है जो भू-सत्यापन के काम को पूरा करवा चुके हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए की गई है। इस योजना के अंतर्गत देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है। 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को जारी हुई थी जिसमें लगभग 9 करोड़ पात्र किसानों को किस्त का लाभ मिला था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

UPSC में 440वीं रैंक का दावा, पूर्व विधायक और थानाध्यक्ष से करवाया सम्मान; सच्चाई सामने आने के बाद इनाम देने वाले ढूंढ रहे

संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, मां के मुंह में पिस्टल डालकर दाग दी गोली

बहू ने सास को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, आंख और गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला, इलाज के दौरान मौत; बच्चों संग हुई फरार

अजब बिहार के गजब कारनामे! एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह छाप दी कुत्ते की फोटो

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत का विकेट गिरने पर मचाया शोर, दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या

‘हाथ-पैर की उंगलियां काटी, फिर बच्चे को…’, मां ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पड़ोसी ने बेटे को दी सजा, की हैवानियत की हदें पार