---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 2-3 आतंकी घिरे

On: July 20, 2025 1:53 PM
---Advertisement---

Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ किश्तवाड़ के दच्छन एरिया में चल रही है। सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों ने खुफिया इनपुट के आधार पर इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

इस ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस, 2 पैरा स्पेशल फोर्स (SF) और 17 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की टीमें शामिल हैं। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है, जिससे क्षेत्र में तनाव की  स्थिति बनी हुई है।

इलाके में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार के नुकसान या हताहत की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

लोहरदगा: पति और बच्चों के साथ खेत में काम कर रही महिला को हाथी ने रौंदा,मौत,दहशत में लोग

लोहरदगा:झामुमो की बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने SIR की विस्तृत जानकारी दी,क्रियान्वयन के तरीके बताए

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन