---Advertisement---

ट्रक ड्राइवर से लूटपाट मामले में 2 अपराधी गिरफ्तार, लूट में प्रयुक्त हथियार, पैसे व अन्य सामान जब्त

On: November 16, 2023 11:47 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

गढ़वा:- रंका थाना अंतर्गत हुरदाग में ट्रक ड्राइवर से लूटपाट मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। कल, 15 नवंबर को पीड़ित, अरविंद कुमार यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि दो अज्ञात अपराधियों ने हुरदाग जंगल में पिस्टल का भय दिखाकर उसके 7500 रूपये लूट लिए। पीड़ित ट्रक ड्राइवर के लिखित आवेदन के आधार पर धारा 392 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की जांच हेतु गढ़वा पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक कुमार पांडे के निर्देश पर रंका थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटों के अंदर घटना में शामिल दोनों अपराधियों, विकास कुमार (21), पिता – आदित्य राम और सुमित कुमार (19), पिता- विजय राम, को गिरफ्तार कर लिया है। सुमित कुमार हुरदाग का जबकि विकास कुमार कंचनपुर का रहने वाला है। दोनों अभियुक्तों के पास से एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा व दो गोली, 5300 रूपये और एक रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन जब्त किया गया है। वहीं, छापेमारी दल में रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, पिंकू कुमार, कृष्णा रजवार, हवलदार डोमन मोची, आरक्षी शोमनाथ सिंह और चालक आरक्षी हरेकृष्णा कुमार शामिल थे। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों का चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा