---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में जैश के 2 आतंकी ढेर, जवान शहीद; जंगल में एनकाउंटर जारी

On: May 22, 2025 11:47 AM
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ जिले में गुरुवार सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने दो अन्य आतंकियों को भी घेर लिया है। दोनों ही तरफ से गोलीबारी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान के दौरान एक जवान घायल हो गया जिसने बाद में दम तोड़ दिया।

यह मुठभेड़ सुबह करीब 7 बजे उस समय शुरू हुई, जब सेना की 11 राष्ट्रीय राइफल्स, 2 पैरा स्पेशल फोर्स, 7वीं असम राइफल्स और किश्तवाड़ एसओजी (विशेष अभियान दल) की संयुक्त टीम ने सिंघपोरा छतरू के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में मुठभेड़ शुरू हो गई।

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों की घेराबंदी में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सैफुल्लाह के भी छिपे होने की बात सामने आई है। सैफुल्लाह अनंतनाग, किश्तवाड़ और डोडा में हुए आतंकी हमलों में शामिल बताया जाता है। इसके ऊपर सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पुलिस वैन से खींचकर हिमांशु सिंह की हत्या मामला:सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान,जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला एसएसपी को हटाया

हुल दिवस पर मुखी समाज विकास समिति ने सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

चास:आदिवासी सेंगेल अभियान संताल विद्रोह के 171 वां हूल दिवस संकल्प दिवस के रुप में मनाया

पश्चिमी सिंहभूम में 48 गौवंश को तस्करों के चंगुल से बचाया गया,ग्रामीणों,पुलिस व सामाजिक संगठनों के सहयोग से गौशाला भेजा

रानीश्वर:आदिवासी सेंगेल अभियान ने शहीदों को किया नमन, समाज के लिए रखी मांगे

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक :विनोद पांडेय