झारखंड

रांची से सिलीगुड़ी जा रही बस का एक्सीडेंट, 2 की मौत

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

बिहार:- रांची से सिलीगुड़ी जा रही बस रविवार देर रात करीब 3 बजे कटिहार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बस में करीब 60 लोग सवार थे। हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में 2 महिला यात्रियों की मौत हो गई है। कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए थे। जिन्हें क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दोनों मृत महिलाओं के शवों को भी बाहर निकाला गया। दोनों महिलाएं न्यू जलपाईगुड़ी की रहने वाली थीं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।