---Advertisement---

चाईबासा: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत 2 नक्सली ढेर, हथियार बरामद

On: January 29, 2025 8:25 AM
---Advertisement---

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना और कराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती ईलाका पोड़ाहाट जंगल के बीहड़ लोंजो और नचलदा के बीच विलैईतीटोला के पास पहाड़ी और जंगल में बुधवार तड़के सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक महिला समेत दो नक्सली मारे गए।

कोल्हान रेंज के डीआईजी मनोज रतन चोथे ने बताया कि सोनुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में सुबह करीब 6:35 बजे सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। तलाशी अभियान के दौरान एक महिला समेत दो शव बरामद किए गए। घटनास्थल से दो इंसास राइफलें भी बरामद की गई हैं। इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। मनोज रतन चोथे की माने तो सुरक्षा बलों की टीम जंगल में सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई और दो माओवादियों को मार गिराया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम में 48 गौवंश को तस्करों के चंगुल से बचाया गया,ग्रामीणों,पुलिस व सामाजिक संगठनों के सहयोग से गौशाला भेजा

Shocking news Jharkhand: महिला ने चलती ट्रेन से दूधमुहें बच्चे को फेंका,मौत,दूसरे को यात्रियों ने बचाया

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर

चाईबासा: नक्सलियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़,एक नक्सली ढेर

चाईबासा:गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत भव्य संकीर्तन रैली सफलतापूर्वक संपन्न

चाईबासा: भाजपा नेता दुवारिका शर्मा ने ज्ञान चंद्र जैन कॉमर्स कॉलेज का किया ग्राउंड सर्वे,कई कमियां सामने आई