---Advertisement---

घुसपैठ की कोशिश करते 2 पाकिस्तानी आतंकी ढ़ेर, हथियार बरामद

On: October 23, 2023 5:52 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए 2 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है। मौके से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं। 2 आतंकवादी घायल भी हुए हैं, जिनको साथी आतंकी अपने साथ लेकर मौके से भाग गए। खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया है।

खराब मौसम का फ़ायदा उठाना पड़ा भारी

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, सूचना मिली थी कि नियंत्रण रेखा के पार से भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों का एक समूह घुसपैठ की फिराक में है। इसके बाद सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। खराब मौसम, कम दृश्यता और भारी बारिश का फायदा उठाकर हथियारों से लैस आतंकवादियों का समूह नियंत्रण रेखा पार करने की फिराक में था, शनिवार को पूरी रात सुरक्षाबलों ने कड़ी घेराबंदी करते हुए निगरानी रखी। रविवार को सुबह घटनास्थल की तलाशी ली गयी। वहां से दो AK-47 रायफल्स, 6 पिस्तौल, 4 चीन में बनें ग्रेनेड, कंबल और खून से सने बैग की बरामदगी हुई है। पाकिस्तानी और भारतीय नोट (करेंसी), पाकिस्तानी दवाएं और खाने का सामान भी मिला है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन