खासम ख़ासझारखंडदुमका

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत

ख़बर को शेयर करें

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को गोली मारकर पुलिसिंग व्यवस्था को चुनौती दे डाली है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल कायम है।अरुण सिंह पर यह तीसरा जानलेवा हमला है। इससे पहले भी दो बार उन पर हमला हो चुका है, जिनमें एक बार उन्हें गोली लगी थी। बार-बार एक ही व्यक्ति पर हमला होना आपसी दुश्मनी या किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह अरुण सिंह डीआईजी आवास के पास से गुजर रहे थे, इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ में लगी और वे वहीं गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल अरुण सिंह को दुमका सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मिशन अस्पताल, दुर्गापुर रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

डीआईजी ऑफिस जैसे संवेदनशील इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।