---Advertisement---

सरायकेला: सड़क हादसे में मतदान कर्मी सहित 2 लोगों की मौत, 3 घायल

On: November 14, 2024 6:47 AM
---Advertisement---

सरायकेला: जिले में मतदान के एक दिन बाद भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में मतदान कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गयी है। जबकि तीन लोग घायल हैं। जिसमें एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। मृतकों की पहचान सीनी सिदमा गांव निवासी पवन पूर्ति और सुबोध प्रसाद के रूप में हुई है। दुर्घटना सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुड़ी मोड के पास आज गुरुवार की सुबह करीब छह बजे हुआ।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुबोध प्रसाद पश्चिम सिंहभूम जिले के भरभरिया में चुनाव ड्यूटी करने के बाद बाइक से सरायकेला की तरफ आ रहे थे। सुबोध प्रसाद के साथ बाइक पर उनका दोस्त ओमप्रकाश भी बैठा था। वहीं विपरीत दिशा से एक बाइक पर सिदमा गांव के पवन पूर्ति, उसका बेटा दुर्गा पूर्ति (10) और भाभी पूनम पठानमारा गांव जा रहे थे।

इसी क्रम में कुडी मोड पर दोनों बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। घटना में बाइक चला रहे मतदान कर्मचारी सुबोध प्रसाद और पवन पूर्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं मतदान कर्मचारी का मित्र ओमप्रकाश, पवन पूर्ति का बेटा और भाभी घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें MGM रेफर कर दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मजदूर दिवस पर आदित्यपुर रेलवे संस्थान में रक्तदान शिविर

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: डीसी की बैठक के बीच रिश्वत लेने निकला, रंगे हाथ धरा गया भू-अर्जन विभाग का बड़ा बाबू, दलाल भी गिरफ्तार

सरायकेला: JLKM के कोल्हान अध्यक्ष सहित 7 गिरफ्तार, मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप

सीएम हेमंत पहुंचे जिलिंगगोड़ा, वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई से भी मिले