धनबाद

धनबाद: सुरंग में मिट्टी धंसने से 2 महिलाओं की मौत

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

धनबाद: जिले के वेलवाबेरा क्षेत्र में मिट्टी का ढेर धंस जाने से दो आदिवासी महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान पेटिसन देवी (30) और शांति देवी (25) के रूप में हुई है। मनियाडीह थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे हुई। उन्होंने कहा कि पेटिसन देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शांति देवी ने सोमवार रात धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों के अनुसार चार महिलाएं अपने घरों की मरम्मत के लिए गहरी सुरंग में मिट्टी खोद रही थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का ढेर धंस गया और चारों महिलाएं मलबे की चपेट में आ गईं। घटना में दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हुईं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।