---Advertisement---

दिल्ली के 20 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

On: July 18, 2025 4:15 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने से हड़कंप मच गया, यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी। जिसके बाद स्कूल परिसरों को तुरंत खाली कराना पड़ा। हालांकि, व्यापक जांच के बाद ये धमकियां अफवाह साबित हुईं। अभिभावकों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बच्चों को स्कूल भेजने से मना कर दिया।

सुबह सबसे पहले धमकी भरा मेल रोहिणी सेक्टर 3 के अभिनव पब्लिक स्कूल को मिला। इसके बाद पश्चिम विहार के रिच मोंड स्कूल और फिर रोहिणी सेक्टर 24 के सोवरन स्कूल को भी धमकी मिली। दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते तुरंत मौके पर पहुंचे और स्कूल परिसरों की तलाशी शुरू की गई। दिल्ली में पिछले कुछ समय से लगातार स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां ईमेल के जरिए मिल रही हैं। यही पैटर्न अब दोबारा देखने को मिल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन ईमेल्स में स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती है। इससे पहले भी इसी फॉर्मेट में कई बार धमकी भरे मेल आए है जिसमे मेल भेजने वाला कई स्कूलों की ईमेल आईडी पर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देते है। कई बार जांच के बाद धमकी देने के मेल के पीछे स्कूल के स्टूडेंट्स सामने आए है।

दिल्ली पुलिस ने आम जनता और अभिभावकों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही कहा है कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता से जांच कर रही हैं और जल्द ही मेल भेजने वाले शरारती तत्वों का पता लगा लिया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: योगासन स्पोर्ट एसो० के तत्वाधान में छठवां जिला स्तरीय दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न,अव्वल प्रतिभागी पुरस्कृत

जमशेदपुर:मदर्स डे पर कर्मचारियों ने मां को दिखाया अपना कार्यस्थल,एनरोज़ सैलॉन की पहल सराहना

एमजीएम:बीसीजी का टीका लगते ही नवजात का एमजीएम अस्पताल में हुआ निधन,परिजनों का हंगामा, मुकदमा दर्ज

जमशेदपुर: ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी, मां बेटा बेटी की मिली लाश

अपराधियों की गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, लूट की योजना बनाते 7 अपराधी हथियारों के साथ धराए

तमिलनाडु सीएम पद की शपथ लेते विजय ने,तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की, पिछली सरकार पर 10 लाख करोड़ कर्ज छोड़ने का आरोप