---Advertisement---

संत माईकल स्कूल मुरी में 20 वाँ वार्षिकोत्सव मनाया गया

On: December 10, 2023 1:05 AM
---Advertisement---

मुरी:- संत माइकल स्कूल (+2) में शनिवार के दिन 20 वाँ वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो एवं अतिथि के रूप में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया मुरी शाखा के मैनेजर दिनेश कुमार एवं मुरी रेलवे हेल्थ सेंटर के सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ जे कच्छप मौजूद रहे। विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार, मैनेजिंग निदेशक रूपेश कुमार एवं प्राचार्य सी एल प्रजापति के द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। विद्यालय को भव्य रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम का संचालन मनीष सिंह ने किया। कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं छऊ नृत्य तथा मार्शल आर्ट की प्रस्तुति दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुदेश कुमार महतो ने अभिभावकों और बच्चों को संबोधित करने के क्रम में कहा कि शिक्षा जगत में काफी बदलाव आया है और सिल्ली विधानसभा में सभी बच्चे आधुनिक शिक्षा पद्धति के तहत स्मार्ट क्लास और 3D के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर सके इसके लिए हमारा प्रयास जारी है। बड़े-बड़े शहरों की शिक्षा तकनीकी को सिल्ली की धरातल पर उतारना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। आगामी 20 दिसंबर को गूंज महोत्सव के उपलक्ष में निशुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा जिसमें अनुभवी शिक्षक विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी करवायेंगे और क्षेत्र में शिक्षा को लेकर नया आयाम और दिशा देंगे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य सी एल प्रजापति ने किया। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कोयल नदी में अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन सख्त, सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित हुए तस्कर, अब होगी कार्रवाई

रिश्वत लेते बिजली विभाग का कर्मी एसीबी के हत्थे चढ़ा, 5 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

स्टार हेल्थ ने रांची में ‘वैल्यू प्लस’ किया लॉन्च, 20% तक कम प्रीमियम पर किफायती स्वास्थ्य बीमा सुविधा

Shocking news Jharkhand: महिला ने चलती ट्रेन से दूधमुहें बच्चे को फेंका,मौत,दूसरे को यात्रियों ने बचाया

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े