झारखंड

22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली: मुरी ओपी थाना क्षेत्र
सिल्ली स्टेडियम के समीप ऊपर चट्टानी निवासी के मणिलाल कोईरी के पुत्र सूरज कोइरी (रवि) ने दोपहर 3 बजे घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।जानकारी के मुताबिक सूरज अपने एक दोस्त को स्टेडियम के
पीछे मैदान में ऑटो चलाने सीखा रहा था। तभी ऑटो असंतुलन हो कर पलट गया।
जिससे सूरज घर वापस जाने पर उनके परिजनों ने उसे डांट फटकार लगाई।जिससे वह अपने घर पर रूम पर गया तथा काफी देर तक वो अपने रूम से नही निकलने पर उसके रूम पर जाकर परिजनों ने देखा तो उसे पंखे पर लकटते देखा। समाचार लिखे जाने तक मुरी पुलिस नही पहुंची थी एवं शव घर पर ही पड़ा था।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।