---Advertisement---

सरायकेला एसपी डॉ.विमल कुमार सहित 25 IPS को मिला नया बैच

On: September 20, 2023 10:12 AM
---Advertisement---

गृह मंत्रालय ने जारी की वरियता सूची

रांची : झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई 25 आईपीएस की सूची को आज वरियता के आधार पर निर्धारित कर नया बैच दे दिया गया है.गत् 13 और 14 सितंबर को झारखंड के गृह विभाग द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय,नयी दिल्ली को राज्य के नव प्रोन्नत आईपीएस समेत कुल 25 आईपीएस अधिकारियों के नाम वरियता निर्धारण हेतु भेजी गई थी.

आज गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार से प्राप्त सूची के आधार पर कुल 25 आईपीएस अधिकारियों को 2012 से 2017 बैच प्रदान किया गया है.

सरायकेला एसपी रह चुके आनंद प्रकाश को 2012 बैच प्रदान किया गया है जबकि वरियता के आधार पर सरायकेला जिले में ही एसपी रह चुके मो.अर्शी आनंद प्रकाश से सीनियर माने जाएंगे क्योंकि उनकी सीधी नियुक्ति आईपीएस 2012 बैच में ही हुई जबकि आनंद प्रकाश 17 वर्ष तक सेवा के उपरांत प्रोन्नत किए गए हैं.

वहीं नव प्रोन्नत 6 आईपीएस अधिकारियों को 2014 बैच प्रदान किया गया है जिसमें सरोजिनी लकड़ा,एमेल्ड एक्का,सादिक अनवर रिजवी,अरविंद कुमार सिंह,विकास कुमार पांडेय और विजय आशीष कुजूर शामिल हैं जबकि 2013 बैच के ही आईपीएस अंशुमान कुमार को सीधी नियुक्ति के आधार पर इन सभी से वरिष्ठ माना जाएगा.

इसी तरह वरियता के क्रम में 12 नव प्रोन्नत आईपीएस को 2016 बैच प्रदान किया गया है जिसमें दीपक कुमार शर्मा,राजकुमार मेहता,शंभू कुमार सिंह,अजय कुमार सिन्हा,अनुदीप सिंह,पूज्य प्रकाश,शहदेव साव,अमित कुमार सिंह,धनबाद के सिटी एसपी अजीत कुमार,मुकेश कुमार,दीपक कुमार पांडेय और जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी के नाम शामिल हैं.

इसी क्रम में 6 नव प्रोन्नत आईपीएस को भी 2017 बैच प्रदान किया गया है जिसमें अजय कुमार,आरिफ इकराम, सरायकेला-खरसावां के एसपी डॉक्टर बिमल कुमार,रांची के ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो,कैलाश करमाली और दुमका एसपी पितांबर सिंह खेरवार शामिल हैं.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर