July 26, 2026

मनिका: वज्रपात से 28 पशुओं की मौत, पशुपालकों को भारी नुकसान

Picsart_25-05-22_07-32-37-425.jpg

अभय माँझी

मनिका: लातेहार जिला के मनिका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विशुनबांध पंचायत के व्यांग गांव में भारी वर्षा, ओलावृष्टि और तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से 28 पशुओं की मौत हो गई।


जिसमें मनोज यादव के 3 पशु, दिलेश्वर यादव के 2, गंगेश्वर यादव के 3, कमलेश यादव के 2, छठन यादव के 2, अर्जुन यादव के 2, महेश्वर यादव का 1, अर्जुन यादव के 2, बिनेश्वर यादव के 2 और दामोदर यादव के 9 पशुओं की मौत हो गई।

पशुओं की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।मवेशियों की मौत के कारण पशुपालकों का भारी नुकसान हुआ है। जिसके कारण वे हताश और निराश हैं। उन्होंने ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है ताकि क्षतिपूर्ती हो सके।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed