---Advertisement---

ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल 3 लोग गिरफ्तार, 11.27 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

On: March 6, 2025 11:54 AM
---Advertisement---

रांची: ब्राउन शुगर कारोबार में संलिप्त झारखंड पुलिस का जवान समेत तीन लोगों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जैप का पूर्व सिपाही रमीज रजा के अलावा राजा साहा और सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास पुलिस ने 11.27 ग्राम ब्राउन शुगर, 1.98 लाख रुपया समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि गोंदा थाना क्षेत्र के धावननगर से गांधीनगर की तरफ आने वाले रोड से स्कूटी पर सवार लोगों के नशीला पदार्थ के कारोबार और लाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान धावननगर से गांधीनगर की तरफ से आते एक स्कूटी को रोका गया। स्कूटी पर सवार दोनों युवक ने अपना अपना नाम रमीज रजा और राजा साहा बताया। विधिवत तलाशी लेने पर दोनों के पास ब्राउन शुगर बरामद हुआ। राजा साह के द्वारा ब्राउन शुगर ओमनगर, धावननगर के सुजीत कुमार के पास से लाने की बात बताने पर सुजीत कुमार के घर पर भी छापेमारी और तलाशी की गयी। तलाशी की कार्रवाई पर सुजीत कुमार के पास से ब्राउन शुगर और 1.98 लाख रूपया मिला। जिसे ब्राउन शुगर के कारोबार से उगाही करने को लेकर रूपये जब्त किए गए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद