---Advertisement---

श्री बंशीधर नगर: रामनवमी पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस, ड्रोन से होगी निगरानी; अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

On: March 25, 2026 10:56 PM
---Advertisement---

श्री बंशीधर नगर: एसडीओ प्रभाकर मिर्धा एवं एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह ने रामनवमी पर्व को लेकर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीओ ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों को शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी का त्योहार संपन्न कराने का निर्देश दिया।

बैठक में एसडीओ ने प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों को रामनवमी जुलूस के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में जुलूस को लेकर विशेष सतर्कता बरतने एवं जो रूट से जुलूस निकाली जायेगी, उस क्षेत्र में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जायेगी। एसडीओ ने कहा कि जुलूस के लिये जो रूट निर्धारित किया गया है सभी थाना प्रभारी उसी रूट से जुलूस निकालना सुनिश्चित करेंगे। जुलूस के साथ मजिस्ट्रेट एवं थाना प्रभारी सभी लोग रहेंगे। साथ ही हरेक गतिविधि पर नजर बनाये रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों कि मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती की गई है वे ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे, ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि रामनवमी पर्व को लेकर सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई है। साथ ही वरीय पदाधिकारी के द्वारा जो दिशा निर्देश दिया गया है उसका सभी लोग पालन करेंगे। एसडीपीओ ने कहा कि रामनवमी को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है। आसामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की विशेष नजर है।साथ ही ड्रोन कैमरे से नजर रखी जायेगी।

बैठक में बीडीओ रौशन कुमार, सीओ विकास कुमार सिंह, अनुमंडल क्षेत्र के सभी बीडीओ व सीओ, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, भवनाथपुर के पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, अनुमंडल अस्पताल की डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, धुरकी के थाना प्रभारी जनार्धन राउत, रमना के थाना प्रभारी आकाश कुमार, विशुनपुरा के थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, भवनाथपुर के थाना प्रभारी रजनी रंजन, केतार के थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, बिजली विभाग के उमेश प्रसाद सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हिंदुस्तान ओलंपियाड में एमके इंटरनेशनल स्कूल का जलवा, चार विद्यार्थियों ने जिले में लहराया परचम

केंद्रीय राज्य मंत्री से मिले रवि प्रकाश, बंशीधर नगर के विकास और आवास योजनाओं पर हुई चर्चा

राजा पहाड़ी शिव मंदिर विवाद के बाद नई 10 सदस्यीय समिति का गठन, एडीओ ने जारी किया आदेश, विधायक होंगे पदेन अध्यक्ष

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान