---Advertisement---

जमशेदपुर: कान्वाई चालक हत्याकांड में 14 पर केस दर्ज, 3 महिलाएं गिरफ्तार

On: March 19, 2025 8:48 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा में सोमवार को दो साल पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद में संजीव श्रीवास्तव (54) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कान्वाई चालक हत्याकांड में पुलिस ने मृतक संजीव श्रीवास्तव की बेटी सुप्रिया श्रीवास्तव के आवेदन पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या की इस घटना में 14 लोगों को नामजद किया है। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में जिन लोगों को नामजद किया गया है उनमें संजीव श्रीवास्तव के बगल के घर में रहने वाले संतोष प्रसाद, आनंद प्रसाद, आयुष, रौशन, रोहित, संतोष के मौसा, संतोष के मामा, संतोष के एक अन्य महिला रिश्तेदार,आयुष के पिता, आयुष की माता, पूजा प्रसाद, सुनीता साहू, संजू देवी, संतोष की मौसी हैं। अब तक की जांच में यही बात सामने आई है कि भूमि विवाद में यह घटना हुई है। संजीव श्रीवास्तव का हत्यारोपियों से पहले भी झगड़ा हुआ था और मामला परसुडीह थाने तक भी गया था।

पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि इस घटना में कौन कौन शामिल हैं। पुलिस को घटना का एक वीडियो भी मिला है जिसमें हत्यारोपी देखे जा सकते हैं। पुलिस इसी वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने में जुट गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों के आत्महत्या पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी

जमशेदपुर:भाजपा परसुडीह मंडल की परिचय बैठक संपन्न,नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का भव्य स्वागत

जमशेदपुर: एग्रीको हेल्थ अवेयरनेस संस्था के तत्वाधान में 13 मई से चल रहे समर कैंप में रेन डांस व बाथ टब डांस आयोजित

जमशेदपुर:टिनप्लेट पार्क में सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ