---Advertisement---

रुडसेट संस्थान सिल्ली में 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मेनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

On: November 26, 2023 2:23 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मेनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी रेणुबाला, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा देवी के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिले बेरो, रामगढ़, रातु, अनगड़ा, ओरमांझी, आदि प्रखंड से आए 30 महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही फोटोग्राफी एव विडियोग्राफी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। बीडीओ रेणु बाला एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा देवी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण वितरण किया और कहा की आज के आधुनिक युग में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी रोजगार का बहुत बड़ा साधन है। आप चाहेंगे तो खुद का स्वरोजगार कर दुसरो को भी रोजगार दे सकते है। आप मालिक बनना सीखिए । वित्तीय साधन आप के पास नही है तो बैंक से लोन लेकर भी स्वरोजगार को आगे बढ़ा सकते है। वही रूडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापन किया । मौके पर संस्थान के वरिष्ट संकाय अनिल कुमार , जगदीश चंद्र महतो , दशरथ कुमार महतो,महेश रूहीदास, सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह