---Advertisement---

रुडसेट संस्थान सिल्ली में 30 दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी एडिटिंग शॉर्ट मूवी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

On: October 29, 2023 3:05 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में 30 दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी एडिटिंग शॉर्ट मूवी सीखने का प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुरी ओपी थाना के ए एस आई आशीष रंजन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस प्रशिक्षण में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों बेडो, रामगढ़, रातु, अनगड़ा, ओरमांझी आदि प्रखंड से आए 25 युवा एव युवतियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। युवतियों को संबोधित करते हुए आशीष रंजन ने कहा कि आज के आधुनिक युग में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी रोजगार का बहुत बड़ा साधन है। आप चाहेंगे तो खुद का स्वरोजगार कर दुसरो को भी रोजगार दे सकते है। आप मालिक बनाना सीखिए एवं वित्तीय साधन आप के पास नही है तो बैंक से लोन लेकर भी स्वरोजगार को आगे बढ़ा सकते है। वही रूडसेट संस्थान के वरिष्ट संकाय अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय जगदीश चंद्र महतो , दशरथ कुमार महतो, महेश रूहीदास,सुनील कुमार समेत प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now