---Advertisement---

बोकारो:गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के प्रिंस खान की पुलिस से मुठभेड़,लगी गोली,सर्च अभियान जारी

On: April 2, 2026 2:24 PM
---Advertisement---

बोकारो: रंगदारी लूट और अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर लोगों में खौफ का माहौल करने वाले गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान छेड़ी हुई है। पुलिस इनका नेटवर्क ध्वस्त करने में लगी हुई है। इसी दौरान गैंग के एक और सदस्य प्रिंस गुप्ता के साथ पुलिस की मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड़ में प्रिंस गुप्ता के पांव में गोली लगने की खबर है। घायल प्रिंस गुप्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एफएसएल टीम पहुंच गई है। मौके वारदात से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान में जुट गई है। पुलिस को आशंका है कि जंगल में इस गैंग का कोई और अपराधी और हथियार हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने प्रिंस गुप्ता को हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद वह पुलिस को हथियार बरामद कराने के लिए जंगल की ओर ले गया। पुलिस ने उसके बताए स्थान से हथियार बरामद भी कर लिया। इसी दौरान प्रिंस गुप्ता ने मौका देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। इसी दौरान प्रिंस गुप्ता के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल प्रिंस गुप्ता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि बोकारो पुलिस राहुल दुबे और प्रिंस खान हीरो के खिलाफ लगातार दबिश दे रही है। इसी कड़ी में अब तक 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें दो गिरफ्तार अपराधी राहुल दुबे और प्रिंस खान दोनों गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। जबकि 5 अपराधी राहुल गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। सर्च अभियान जारी है जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जंगल में कोई और हथियार या अपराधी तो नहीं छिपा है। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाकर रिपोर्ट तैयार कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि प्रिंस गुप्ता के पास हथियार कहां से आया और उसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस मामले में बोकारो एसपी जल्द ही प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम और गिरफ्तार अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी पत्रकारों को दे सकते हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परसुडीह:नशे के आदी युवक ने अपने घर में ही लगाई आग,सारा सामान जलकर खाक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव,हद हो गई,संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला उतरे सत्ता पक्ष के प्रचार में!वीडियो वायरल

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल