July 26, 2026

320 किलो गांजा जब्त, कीमत 1.5 करोड़ रुपये: बिहार से पलामू पहुंची थी खेप, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, लकड़ी के चेंबर में छुपाया गया था गांजा

54ac4eca-fcdd-4c24-bf17-4cd9f1aafdcb_1785066215834.jpg


पलामू के जपला-छतरपुर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 320 किलो गांजा लदा एक ट्रक जब्त किया. बरामद गांजे की खुदरा बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है. यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गनम्हरिया गांव के पास की. सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक यूपी-14 एफटी-6583 बिहार से जपला के रास्ते छतरपुर की ओर भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया. गांजा को लकड़ी के एक गुप्त कक्ष में छिपाकर रखा गया था। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक की डिक्की में लकड़ी का गुप्त चैंबर बनाकर 10 प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा हुआ गांजा बरामद किया. मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर बरामद सामग्री के गांजा होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मौके से छतरपुर के मदनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय ड्राइवर राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती पूछताछ में ड्राइवर ने तस्करी से जुड़े कई अहम सुराग दिए हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े तार, जांच तेज इस मामले में हुसैनाबाद थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में यह मामला अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से जुड़ा लग रहा है. गांजा की खेप कहां से लाई गई और इसका ठिकाना क्या था, इसका पता लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है.

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed