---Advertisement---

रायचूर: मंदिर में 3,48,69,621 रुपये कैश, 1 किलो चांदी; 32 ग्राम सोना किया गया दान

On: March 23, 2025 9:07 AM
---Advertisement---

रायचूर (कर्नाटक): कर्नाटक के रायचूर स्थित राघवेंद्र स्वामी मठ में भारी मात्रा में चढ़ावा चढ़ाया गया है। बीते 30 दिनों में इस प्रसिद्ध मठ को कुल 3,48,69,621 रुपये कैश, 32 ग्राम सोना और 1.24 किलोग्राम चांदी का दान प्राप्त हुआ है‌। 16वीं शताब्दी के संत राघवेंद्र स्वामी की जयंती मनाने के लिए लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने बीते एक महीने में भारी मात्रा में नकदी, सोना और चांदी का दान दिया, जो दर्शाता है कि राघवेंद्र स्वामी मठ में लोगों की गहरी आस्था है।

पिछले साल, यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने भी इस मठ का दौरा किया था। उनके साथ इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति भी मौजूद रही थी। नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति ने अपने दामाद ऋषि सुनक और बेटी अक्षता मूर्ति के साथ मिलकर मठ में विशेष आरती और पूजा की थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

MP: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में सरेंडर करने पहुंचे पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

झारखंड:प्रदेश में ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर का सीएम हेमंत को पत्र बोले!